दुर्ग। ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव एवं जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर के 30 वर्षों के सेवा, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों का लेखा-जोखा समाहित दस्तावेज “सेवा सरिता” का विमोचन राजभवन में महामहिम राज्यपाल रामेन डेका द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने दस्तावेज का अवलोकन करते हुए इसमें संकलित सामाजिक कार्यों एवं सेवा गतिविधियों की सराहना की। साथ ही दिलीप ठाकुर के साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा भी की। राज्यपाल ने “सेवा सरिता” संग्रह को राजभवन की लाइब्रेरी में रखने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर भी उपस्थित रहे।
इस उपलब्धि पर श्री सत्य साईं सेवा समिति, राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282, जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं कार्मिकों सहित सत्यम शिवम सुन्दरम समिति के सदस्यों ने दिलीप ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.