छत्तीसगढ़

जिला शतरंज चैम्पियनशिप के अंडर 19 ओपन वर्ग में ईशान सैनी एवं बालिका वर्ग में परिधि लिलहारे बनी जिला चैम्पियन

19506072026114058159060720260702281001525460.webp


दुर्ग / भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित स्मृति नगर के सहयोग से स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय  शतरंज चैंपियनशिप के अंडर 19 ओपन वर्ग में 4.5 अंक प्राप्त कर ईशान सैनी एवं बालिका वर्ग में परिधि लिलहारे ने 4.5 अंक प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अंडर 13 ओपन वर्ग में 5.5 अंक प्राप्त कर शिल्प कुमार घोड़ेसवार एवं बालिका वर्ग में इशिका मड़के ने 5 अंक प्राप्त विजेता बने। उन्हें मुख्य अतिथि स्मृति नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित के अध्यक्ष राजीव चौबे,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव तुलसी सोनी, शतरंज प्रशिक्षक सुरेंद्र बल्लेवार, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन ने सभी विजेताओं एवं भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।
      जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पर्धा में दोनों वर्गों में जिले के कुल 84 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। स्पर्धा में कुल 6 चक्र मैच खेले गए।
     जिसमे अंडर 19 ओपन वर्ग में द्वितीय स्थान अभिनव सिंह राजपूत /4.5 अंक उपविजेता ट्रॉफी/तृतीय स्थान शुभम सिंह /4.5 अंक ट्रॉफी/चतुर्थ स्थान गुणवंत साहू/ 4.5 अंक ट्रॉफी / पांचवा शशिंद्र सिंह/ 4 अंक मोमेंटो / छठवां आर्यमान भिवगड़े / 4 अंक मोमेंटो / एवं बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान आयनी त्रिपाठी / 3 अंक उपविजेता ट्रॉफी/ तृतीय स्थान आद्रीका /3अंक ट्रॉफी/ चतुर्थ स्थान पर मिताली राजपूत /3अंक ट्रॉफी /पांचवा कासवी जैन /2.5 अंक मोमेंटो /छठवां चारवी माण्डले /2.5 अंक ट्रॉफी /तथा अंडर 13 ओपन वर्ग में द्वितीय पार्थ मिश्रा/5 अंक ट्रॉफी/तृतीय वी विराट अय्यर/5अंक ट्रॉफी/
चतुर्थ चेतस माण्डले /5अंक मोमेंटो/
पांचवा प्रांजल सिंह / 5 अंक मोमेंटो छठवां नीर जैन /4.5 अंक मोमेंटो/
के अलावा भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 
  इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव चौबे ने कहा कि स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था खेल एवं खेलों के आयोजन को बढ़ावा देने में सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आगे भी सहयोग प्रदान का आश्वासन दिया शानदार आयोजन के लिये जिला शतरंज संघ दुर्ग की सराहना की। 
  कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव तुलसी सोनी ने उपस्थित खिलाड़ियों को बेहतर खेल भावना से खेलने के लिए बधाई देते हुए कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
    अंडर 19 ओपन एवं बालिका वर्ग में शीर्ष चार खिलाड़ियों एवं अंडर 13 ओपन एवं बालिका वर्ग में शीर्ष पर आने वाले दो खिलाड़ियों का चयन राज्य शतरंज चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 
    स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं फीडे आर्बिटर धीरज चावरे,चंदन विश्वकर्मा के कुशल निर्णय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    अतिथियों का स्वागत जिला शतरंज संघ दुर्ग के अजय साहू, दिनेश जैन, गुलाब चौहान, दिव्यांशु उपाध्याय,एवं अन्य लोगों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं आभार प्रदर्शन फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा ने किया ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png
36104072026111519whatsappimage2026-07-04at4.42.27pm.jpeg
9292407202511134017.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.