दुर्ग - भिलाई

ब्रेकिंग जिला चिकित्सालय दुर्ग में ट्रामा सेंटर संचालन की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

2802702202613181076827022026131416whatsappimage2026-02-27at6.43.06pm.webp

दुर्ग। 500 बिस्तरों वाले जिला चिकित्सालय दुर्ग में ट्रामा सेंटर संचालन एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में अस्पताल की वर्तमान स्थिति और बढ़ते मरीज भार को देखते हुए त्वरित आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1000 से अधिक मरीजों का उपचार किया जाता है। स्थानीय क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों से भी पीड़ित एवं गंभीर रोगों से ग्रसित मरीज इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं। बावजूद इसके, अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, डर्मेटोलॉजी एवं रेडियोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव बना हुआ है।
इसके अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स, ड्रेसर, वाहन चालक एवं रेडियोग्राफर जैसे आवश्यक कार्मिकों की भी कमी बताई गई है, जिससे चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान में कार्यरत चिकित्सक एवं कर्मचारी पुराने सेटअप (250-300 बेड और 450-500 मरीज प्रतिदिन) के अनुरूप स्वीकृत पदों पर कार्य कर रहे हैं, जबकि अब अस्पताल की क्षमता और मरीजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। इस प्रतिकूल स्थिति के कारण रेफर केसों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि ट्रामा सेंटर के संचालन से दुर्घटना एवं गंभीर रोगों के मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा और उन्हें अन्यत्र रेफर करने की आवश्यकता कम होगी। इससे मरीजों को समय पर राहत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
यह ज्ञापन जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर तथा उनके सहयोगी सीता राम ठाकुर एवं नीलकंठ गढ़े द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त ज्ञापन को कार्यवाही हेतु संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर को अग्रेषित कर दिया गया है। ज्ञापनकर्ताओं ने शीघ्र आवश्यक पदों की पूर्ति एवं ट्रामा सेंटर प्रारंभ करने की मांग करते हुए कहा है कि इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

19024072025111622egvcard(1).png
9292407202511134017.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.