होम / दुर्ग - भिलाई / ललित चंद्राकर की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर उनके निवास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक सम्माननीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय पूर्णिमा चंद्राकर जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय पूर्णिमा चंद्राकर जी के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पूरे वातावरण में श्रद्धा और भावुकता का माहौल रहा। परिवार की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस कठिन समय में समाज के विभिन्न वर्गों से मिला स्नेह, अपनापन और संवेदना उनके लिए संबल का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी का यह सहयोग और आशीर्वाद सदैव मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.