होम / दुर्ग - भिलाई / सामाजिक योगदान और सेवा कार्यों के लिए मनीष पारख को डॉक्टरेट सम्मान, भाजपा नेता आशीष बड़जात्या ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग। मेघ गंगा ग्रुप के संस्थापक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मनीष पारख को सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए डॉक्टरेट सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास बंडु आठवले द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता आशीष बड़जात्या ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मनीष पारख को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मनीष पारख केवल एक सफल उद्यमी ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
आशीष बड़जात्या ने कहा कि पिछले लगभग 15 वर्षों से उन्होंने मनीष पारख के कार्यों को निकटता से देखा है। शिक्षा, सेवा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनके प्रयास सदैव समाज के लिए प्रेरणादायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए उनकी प्रतिबद्धता और निरंतर सक्रियता प्रशंसनीय है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी मनीष पारख अपने कार्यों के माध्यम से समाज और सेवा क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे तथा अधिक लोगों को प्रेरित करेंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.