दुर्ग - भिलाई

ग्राम कोड़िया में 1.19 करोड़ की लागत से बने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण, विधायक ललित चंद्राकर ने कराया शाला प्रवेश उत्सव

1760107202612242223801072026121326whatsappimage2026-07-01at5.39.31pm.webp

दुर्ग ग्रामीण। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोड़िया में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण बुधवार को विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर ने किया। लगभग 1 करोड़ 19 लाख 18 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस विद्यालय भवन को ग्रामवासियों और विद्यार्थियों को समर्पित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा” के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन एवं विकास की नीति के अनुरूप प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नया विद्यालय भवन बच्चों के लिए शिक्षा का मंदिर है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।
लोकार्पण के बाद संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। विधायक ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, पेड़ा खिलाकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा माध्यम है और बच्चों को ईमानदारी एवं लगन से अध्ययन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों को अपनी रुचि और भविष्य की दिशा के अनुसार विषय चयन की सुविधा दी गई है, जिससे वे अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
अपने संबोधन में विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रद्धा पुरेंद्र साहू, सरपंच खुमान निषाद, मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, महामंत्री चंदु देवांगन, प्रवीण यदु, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आनंद चंद्राकर, प्राचार्य नीलमणि उज्जवनी, बूथ अध्यक्ष राधेलाल साहू, उमेश साहू, करगाडीह सरपंच करण सेन, दिनेश दीपक, इतवारी भारद्वाज, पीडब्ल्यूडी अधिकारी एस.एस. साहू, प्राचार्य सुधा राय, पंचगण, विद्यालय स्टाफ, बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png
9292407202511134017.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.