होम / दुर्ग - भिलाई / विधायक रिकेश सेन के व्यक्तिगत प्रयासों को राजनीतिक रंग देकर प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रश्नचिह्न लगाना कांग्रेस की संकीर्ण सोच - डॉ. प्रतीक उमरे
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करना उनकी पुरानी आदत बन चुकी है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन पर कांग्रेस नेताओं द्वारा पर लगाए जा रहे आरोप निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से जनहित,पारदर्शिता और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। विधायक रिकेश सेन ने स्वास्थ्य,शिक्षा,आधारभूत संरचना और आम जनता की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच भ्रम फैलाने के बजाय कांग्रेस को प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी तथ्यहीन और भ्रामक आरोपों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिस प्रकार की घोषणाएं हुई हैं,उनकी वास्तविकता जनता भली-भांति जानती है। उसके लिए कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। राजनीति में अनावश्यक बयानबाजी के बजाय विकास और सेवा की भावना को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रदेश की जनता यह भी देख रही है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं या तो ठप पड़ी रहीं या उनका लाभ लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाया। ऐसे में दूसरों पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।विधायक रिकेश सेन का उद्देश्य हमेशा से आम नागरिकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना रहा है। डॉ. प्रतीक उमरे ने मुकेश चंद्राकार के उस बयान पर भी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने भाजपा विधायक के कार्यों की तुलना करते हुए प्रदेश सरकार को उनसे सीख लेने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि विधायक रिकेश सेन के व्यक्तिगत प्रयासों को राजनीतिक रंग देकर प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रश्नचिह्न लगाना कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाता है। डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि विधायक रिकेश सेन जनता के विश्वास और समर्थन के साथ वैशाली नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के निराधार आरोपों का जवाब तथ्यों और कार्यों के माध्यम से दिया जाता रहेगा।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.