दुर्ग - भिलाई

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दुर्ग को मिलेगा नया फ्लाईओवर, संगीत महाविद्यालय और आधुनिक सर्किट हाउस

8482702202607575256926022026141511whatsappimage2026-02-26at7.43.52pm.webp

दुर्ग। 24 मार्च को विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत “छत्तीसगढ़ संकल्प” बजट में दुर्ग शहर के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। यह उपलब्धियाँ दुर्ग शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के सतत प्रयासों का परिणाम हैं।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। दुर्ग के नागरिकों ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उसी का परिणाम है कि शहर में विकास कार्यों की रफ्तार अब और तेज होगी।
मंत्री गजेन्द्र यादव लगातार जनसंपर्क के माध्यम से जनता की समस्याएँ सुनते रहे हैं और उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
     महाराजा चौक और पोटिया चौक पर नए फ्लाईओवर का निर्माण से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और आवागमन सुगम होगा। विजय नगर से उरला मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण से रेल फाटक की समस्या से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। दुर्ग से पोटियाकला होते हुए हनोदा तक फोरलेन सड़क से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का बेहतर संपर्क होगा।
नेशनल हाईवे तक एप्रोच रोड निर्माण से बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने में सुविधा बढ़ेगी। शहर में नई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से सुरक्षा और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। संगीत महाविद्यालय की स्थापना कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं को शिक्षा का नया अवसर मिलेगा। नए सर्किट हाउस का निर्माण से शहर में आने वाले अतिथियों और अधिकारियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यवस्था तैयार होगी।
      इन सभी विकास कार्यों से दुर्ग शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। आने वाले समय में दुर्ग विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश के अग्रणी शहरों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।
बजट में शामिल किये गए कार्य
0 दुर्ग विधानसभा अंतर्गत 7वीं बटालियन के आंतरिक सड़क निर्माण 6.50 किमी ।
0 दुर्ग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत महत्वपूर्ण सड़क चौड़ीकरण, उन्नयन एवं सौन्दर्यीकरण तथा चौक चौराहो का उन्नयन कार्य 10 किमी।
0 दुर्ग के परेतिन चौक से उरला फाटक तक सड़क निर्माण।
0 दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के धमधा बेमेतरा मुख्य मार्ग से करहीडीह पहुंच मार्ग 1.50 किमी।
0 रायपुर नाका से सिंधी कॉलोनी होते हुए ठगड़ा बांध पहुंच मार्ग निर्माण 3 किमी तथा मोहन ओम परिसर से उरला मेन रोड तक पहुंच मार्ग। 
0 दुर्ग कर्मचारी नगर के आंतरिक सड़क का डामरीकरण 1.50 किमी।  
0 दुर्ग जयंती नगर से नेशनल हाईवे तक सड़क एवं नाली निर्माण 1.50 किमी तथा बेलौदी एनिकट से प्रेमनगर होते हुए धमधा बेमेतरा मुख्य मार्ग तक पहुंच मार्ग 3 किमी।
0 दुर्ग साइंस कॉलेज से रेलवे स्टेशन केनाल रोड तक चौड़ीकरण 
0 दुर्ग के पुलगाँव नाला का डायवर्सन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य।
0 दुर्ग विकासखंड के तिरगा जलाशय का जीर्णाेधार एवं लाईनिंग कार्य।
0 दुर्ग जिले के गनियारी जलाशय का जीर्णाेधार एवं लाईनिंग कार्य।
0 दुर्ग विधानसभा अंतर्गत गाँधी चौक से हेमचंद विश्वविद्यालय पोटियाकला तक फोरलेन सड़क, सड़क निर्माण 03 किमी एवं हेमचंद वि.वि.से बोरसी हनोदा मार्ग तक 02 किमी तक।
0 दुर्ग के अंतर्गत नवीन सर्किट हाउस भवन का निर्माण कार्य।
0 दुर्ग में शासकीय संगीत महाविद्यालय निर्माण।
0 साइंस कॉलेज दुर्ग में अतिरिक्त कक्ष निर्माण ।
0 दुर्ग विधानसभा अंतर्गत महाराजा चौक से ईरानी डेरा चौक तक 1.80 किमी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य।
0 दुर्ग विधानसभा के विजय नगर से उरला मार्ग पर अंडरब्रिज निर्माण।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

19024072025111622egvcard(1).png
9292407202511134017.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.