दुर्ग - भिलाई

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत दुर्ग जिले में 300 स्वच्छाग्राही दीदियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

1642702202613201050527022026125312whatsappimage2026-02-27at6.20.25pm.webp

दुर्ग। कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिला दुर्ग के जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा एवं पाटन में स्वच्छाग्राही दीदियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ देवी दास निमजे (समर्थन संस्था) द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें लगभग 300 स्वच्छाग्राही उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, समूह के माध्यम से आय अर्जन, गांवों में स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षा मानकों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।
स्वच्छाग्राहियों को असंगठित कार्ड बनवाने, प्रतिमाह स्वास्थ्य जांच कराने, प्राप्त कचरे का पृथक्करण कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तक भेजने तथा घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवसायिक मॉडल के रूप में विकसित कर बाजार मूल्य पर कबाड़ी को विक्रय करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही घर स्तर पर ही सूखा-गीला कचरा अलग करने तथा प्लास्टिक पॉलिथिन को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध का सख्ती से पालन करने की समझाइश दी गई।
कार्यशाला के सफल आयोजन में जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ रूपेश पाण्डेय, जनपद पंचायत धमधा के सीईओ किरण कुमार कौशिक तथा जनपद पंचायत पाटन के सीईओ जागेन्द्र कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने विशेष योगदान प्रदान किया। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की सभापति सह सदस्य जिला पंचायत दुर्ग प्रिया साहू ने सभी ग्रामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के सुचारू संचालन हेतु प्रेरित किया।
जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रद्धा साहू ने प्रत्येक ग्राम में बर्तन बैंक संचालित कर सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजल के उपयोग को कम करने का संदेश दिया। वहीं जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने सभी गांवों को ओडीएफ प्लस की स्थिति बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छाग्राही दीदियों को स्वच्छता को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने का संकल्प दिलाया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

19024072025111622egvcard(1).png
9292407202511134017.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.