होम / दुर्ग - भिलाई / दुर्ग नगर निगम में 9 एल्डरमैन नियुक्त, लंबे इंतजार के बाद शासन ने जारी की सूची
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग। लंबे इंतजार के बाद दुर्ग नगर निगम में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) की नियुक्ति कर दी गई है। राज्य शासन ने कुल 9 एल्डरमैन मनोनीत किए हैं। नियुक्त किए गए एल्डरमैन में मदन वाढई, चमेली साहू, अनूप सोनी, तुलसी यादव, दशरथ निर्मलकर, गौरव शर्मा, तेखन सिन्हा, कांतिलाल जैन (गोलू) एवं नरेश तेजवानी शामिल हैं। इन नियुक्तियों के साथ ही नगर निगम की कार्यप्रणाली में नामांकित पार्षदों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था।
दुर्ग जिले के अन्य नगरीय निकायों में भी एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार कुम्हारी और अम्लेश्वर नगर पालिका में 5-5, धमधा नगर पंचायत में 3, पाटन नगर पंचायत में 3, उतई नगर पंचायत में 3 तथा अहिवारा नगर पालिका में 5 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं। शासन के इस निर्णय के बाद सभी नगरीय निकायों में नामांकित पार्षदों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है। स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में इन नियुक्तियों को लेकर उत्साह का माहौल है।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.