होम / दुर्ग - भिलाई / राज्य अंडर 7 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन रायपुर में 2 मई से
दुर्ग - भिलाई
स्पर्धा में चयनित दो बालक एवं दो बालिका राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में 2 एवं 3 में को अंडर 7 राज्य शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन रायपुर के बलबीर सिंग जुनेजा इनडोर स्टेडियम स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में किया गया है। उक्त चैम्पियनशिप में चयनित दो बालक एवं दो बालिका अंडर 7 राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
स्पर्धा अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर 06 चक्रों में खेली जायेगी। स्पर्धा में प्रवेश शुल्क पांच सौ रुपए एवं बस्तर एवं सरगुजा संभाग के प्रतिभागियों के लिए 250 रुपए निर्धारित है। स्पर्धा में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ से रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन स्पर्धा के मुख्य निर्णायक होंगे। रजिस्ट्रेशन प्रभारी फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं आवास प्रभारी दीपांकर सेन गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.