दुर्ग - भिलाई

दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत 48 हजार की चोरी

36401102026052159bundi02_84baf4.webp

दुर्ग। घर का दरवाजा खुला छोड़कर पड़ोस की दुकान पर जाना परिवार को भारी पड़ गया। अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ा और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी समेत करीब 48 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रार्थी ने अपने स्तर पर पतासाजी की, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिलने पर मचांदुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
Image after paragraph

मचांदुर चौकी पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अश्विनी कुमार देवांगन फर्नीचर का काम करता है। 20 सितंबर को वह काम के सिलसिले में भिलाई गया था, जबकि उसकी मां अरुणा देवांगन भी गांव गई हुई थी। घर पर उसका छोटा भाई मौजूद था। वह घर का दरवाजा खुला छोड़कर पड़ोस की दुकान से मंजन लेने चला गया। इसी दौरान अज्ञात आरोपी घर में घुस गया और अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे एक जोड़ी सोने के झुमके, एक नग चांदी की चाबी रिंग, एक नग चांदी की अंगूठी और नकदी रकम चोरी कर फरार हो गया। 24 सितंबर को मां के घर लौटने पर चोरी का पता चला। शिकायत के बाद मचांदुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

19024072025111622egvcard(1).png

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.