दुर्ग - भिलाई

भोर 4 बजे रुआबांधा कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की दबिश! 60 जवानों ने चलाया कॉम्बिंग अभियान, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

78323102026113137ba1ddbe1-57c3-488d-8602-4ecb4815ab23.jpg

दुर्ग-भिलाई। अपराधों पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार तड़के रुआबांधा कॉलोनी में सघन चेकिंग एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। सुबह 4 बजे से 8 बजे तक चले इस अभियान में 2 राजपत्रित अधिकारियों और 4 निरीक्षकों सहित कुल 60 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो स्थायी वारंटियों को पकड़ा।

दुर्ग पुलिस द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को भिलाई की रुआबांधा कॉलोनी में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहरी किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, आदतन गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों की पड़ताल और संदिग्ध व्यक्तियों से संबंधित जानकारी जुटाई गई। इसके साथ ही क्षेत्र में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तलाश के लिए सघन चेकिंग की गई।

वारंटियों की तलाश में पुलिस को मिली सफलता

कॉम्बिंग अभियान के दौरान पुलिस ने स्थायी वारंटियों की तलाश करते हुए दो लोगों को पकड़ा। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पकड़े गए वारंटियों का विवरण इस प्रकार है—

  1. अनीश बाग (21 वर्ष), पिता प्रमोद बाग, निवासी सेक्टर-10, थाना भिलाई नगर।
  2. डानिश (20 वर्ष), पिता रामगोपाल, निवासी रुआबांधा, थाना भिलाई नगर।

अपराधों की रोकथाम के लिए चलाया गया अभियान

पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना था। 60 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने समन्वित तरीके से चेकिंग और वारंटियों की तलाश की कार्रवाई की।

दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। क्षेत्र में मादक पदार्थों की गतिविधियों, अवैध हथियारों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

19024072025111622egvcard(1).png

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.