होम / सामाजिक गतिविधियां / Korba: आबकारी टीम के साथ गाली गलौच एवं मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
सामाजिक गतिविधियां
कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 02.11.2026 को आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दशरथभाठा (बैगचुलभाठा), पंचायत पताढी निवासी जीवन उरांव द्वारा अपने घर एवं बाड़ी में बिक्री हेतु भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम शासकीय वर्दी में गवाहों के साथ मौके पर पहुंची तथा विधिवत तलाशी लेने पर जीवन उरांव के कब्जे से कुल 13 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित अवैध महुआ शराब बरामद की गई।
आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब जब्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जीवन उरांव को अपने साथ ले जाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान उसकी पत्नी सरस्वती उरांव एवं रिश्तेदार बुन्दकुंवर उरांव द्वारा कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की गई। दोनों महिलाओं ने आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा प्रशिक्षु महिला उपनिरीक्षक शुभांगी तिवारी एवं आरक्षक रोचक देवांगन के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इतना ही नहीं, दोनों आरोपियों द्वारा जोर-जोर से चिल्लाकर ग्रामीणों को एकत्रित करने एवं आबकारी टीम को घेरने का प्रयास भी किया गया।
आबकारी विभाग की लिखित रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 608/2026, धारा 221, 132, 121, 296, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उरगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 03.11.2026 को दोनों आरोपी महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
1. बुन्दकुंवर उरांव, पति राजाराम उरांव, उम्र 45 वर्ष, निवासी दशरथभाठा, पताढी, थाना उरगा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)।
2. सरस्वती उरांव, पति जीवन उरांव, उम्र 25 वर्ष, निवासी दशरथभाठा (बैगचुलभाठा), पंचायत पताढी, थाना उरगा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)। मूल निवासी – गुच्चकुलिया, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.