होम / मनोरंजन / डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर आस्था का ऐतिहासिक संगम: 50 हजार लोगों ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हुई उपलब्धि…
मनोरंजन
राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का 74वां जन्मदिवस बेहद भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित ‘राग नांदगांव’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में आस्था, संगीत और जनभागीदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 हजार लोगों ने एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ कर एक नया इतिहास रचा। इस विशाल धार्मिक आयोजन और अनुशासन को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में स्थान मिला है, जिससे पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ है।
राज्यपाल और दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने के लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, रामविचार नेताम, लक्ष्मी राजवाड़े, वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, भावना बोहरा, ईश्वर साहू, हिमांशु द्विवेदी, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से कलेक्टर जितेंद्र यादव और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मंच पर पहुंचकर डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.