सामाजिक गतिविधियां

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन….अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी : श्री देवांगन

10121102026123848img-20261021-wa00411-1-768x511.jpg

कोरबा/स्वराज टुडे: विजयादशमी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन शहर के विभिन्न प्रमुख दशहरा उत्सवों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण करते हुए नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंत्री श्री देवांगन सबसे पहले एचटीपीपी दर्री के लाल मैदान में आयोजित विशाल दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने दर्री मेन रोड स्थित दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव में सहभागिता की। वे बुधवारी बस्ती, मुड़ापार बाजार और राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1, निहारिका में आयोजित दशहरा उत्सवों में भी शामिल हुए। सभी आयोजन स्थलों पर उन्होंने नागरिकों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने दर्री मेन रोड दुर्गा पूजा समिति, बुधवारी दशहरा उत्सव समिति, मुड़ापार दशहरा उत्सव समिति और राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 की समिति को क्रमशः एक-एक लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का पर्व है विजयादशमी : मंत्री श्री देवांगन

अपने उद्बोधन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विजयादशमी केवल भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार की शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व सिखाता है कि जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वालों की अंततः विजय होती है।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और जनकल्याण का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। विजयादशमी हमें अपने भीतर के अहंकार, क्रोध, द्वेष और नकारात्मकता जैसी बुराइयों को त्यागकर अच्छाई एवं सदाचार अपनाने का संकल्प लेने का संदेश देती है।मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि त्योहार हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है और समाज में भाईचारा एवं सद्भाव मजबूत होता है।

उन्होंने समस्त कोरबा वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही, नागरिकों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर सशक्त, समृद्ध और संस्कारवान समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

IMG 20261021 WA00381

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png

Popular Post

This Week
This Month
All Time
चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी 5 नवंबर 2026 तक https://tinyurl.com/jjgdpainting पर पंजीयन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए पेंटिंग ब्रश, कैनवास, कार्ट्रिज पेपर, ईजल, ड्राइंग शीट, रंग और पैलेट संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। नियम एवं शर्तें www.cgtrti.gov.in पर देखी जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक सुश्री पार्वती जगत से 7805982502 पर संपर्क करें। प्रविष्टियां jjgdpainting@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं।  फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय ‘जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं परंपराएं’  फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए 4 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक https://tinyurl.com/jjgdphotography पर पंजीयन किया जा सकता है। पंजीयन फॉर्म, फोटोग्राफ की सॉफ्ट कॉपी और आवश्यक दस्तावेज jjgdphotography@gmail.com पर भेजने होंगे। प्रतियोगिता के नियम, शर्तों और पुरस्कार राशि की जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अंजनी भगत से 9926588481 पर संपर्क किया जा सकता है।

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.