धमधा पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए आरोपी, ताश की 52 पत्ती, प्लास्टिक की दरी और एलईडी लाइट भी जब्त
दुर्ग/राहुल बारले:- जिले के धमधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाडाघाट में तालाब किनारे जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹11,100 नगद सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को थाना धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गाडाघाट स्थित तालाब के किनारे कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।
इस दौरान पुलिस ने 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 6 व्यक्तियों को पकड़ लिया। वहीं, कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे।
पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से कुल ₹11,100 नगद, ताश की 52 पत्ती, प्लास्टिक की दरी और एलईडी लाइट जब्त की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात के समय तालाब किनारे एलईडी लाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश वर्मा (30), हरि राम वर्मा (35), सुरेन्द्र पटेल (23) और तेज राम पटेल (19), सभी निवासी ग्राम गाडाघाट, थाना धमधा, जिला दुर्ग शामिल हैं। इनके अलावा राम खिलावन यादव (54) और तवर निषाद (25), दोनों निवासी ग्राम घसरा, थाना धमधा, जिला दुर्ग को भी पकड़ा गया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ सहित अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी नजदीकी थाने या पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.