रायगढ़। जिले के लिय अत्यंत गौरव का क्षण है कि रायगढ़ निवासी अनूप चौबे पिता मनोज चौबे बैकुंठपुर का चयन अंडर 16 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ में हुआ है अनूप एम जे क्रिकेट अकादमी के स्टूडेंट है, वह 14 नवम्बर को छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के साथ विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच के लिय लखनऊ रवाना होंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन टीम के साथ करेंगे..!! उनके पिता ने बताया कि वह बचपन से ही क्रिकेट में अधिक रुचि रखते है उन्होंने कई मैचों में हिस्सा लिया है और मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता है,लगातार समर्पण, प्रयास और अथक मेहनत से ही उन्हें ये सफलता प्राप्त हुई है,यह समय परिवार और जिले के लिय बहुत गौरवान्ति का क्षण है,हम सभी अनूप चौबे के उज्जवल भविष्य की कामना करते है वह ऐसे ही जिले,राज्य के साथ साथ एक दिन भारत देश का भी नाम रौशन करे..!!
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.