सामाजिक गतिविधियां

सौगात-ए-मोदी योजना, ईद पर 32 लाख मुस्लिमों को भाजपा देगी तोहफा; किट में क्या-क्या मिलेगा?

7642603202504270123905690.jpg

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर तोहफा देगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 'सौगात-ए-मोदी' किट बांटने का एलान किया है। ईद पर इन किटों को मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों में बांटा जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के 32000 पदाधिकारी 32000 मस्जिदों से जुड़ेंगे। यहां से ही 32 लाख जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद उन्हें यह सहायता दी जाएगी।

निजामुद्दीन से शुरू होगा अभियान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन से अभियान की शुरुआत होगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब मुस्लिम परिवार बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें। अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के 32000 कार्यकर्ता देशभर की 32000 मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे।

सांप्रदायिक सद्भाव को दिया जाएगा बढ़ावा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में गरीब, कमजोर पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद करने के महत्व पर जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मोर्चा गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज और भारतीय नववर्ष में भी भाग लेगा और 'सौगात-ए-मोदी' किट वितरित करेगा। मोर्चा का कहना है कि इससे सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दिया जाएगा।

सौगात-ए-मोदी किट में क्या-क्या है?
पिछले रविवार को ही 'सौगात-ए-मोदी' अभियान का एलान किया गया था। किट में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ कपड़े, सेंवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी होगी। महिलाओं की किट में सूट का कपड़े होगा। वहीं पुरुषों की किट में कुर्ता-पायजामा होगा। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक किट की कीमत करीब 500 से 600 रुपये होगी। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि गरीब और जरूरतमंद मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

IMG 20261030 WA0056 कलेक्टर ने तरदा प्राथमिक शाला भवन से लगे पुराने आंगनबाड़ी भवन को शीघ्र डिस्मेंटल कराने, नए शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, किचन शेड के शेष कार्य को जल्द पूर्ण कराने तथा बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और बच्चों के लिए स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।  सराईसिंगार प्राथमिक शाला में बच्चों ने कलेक्टर से शौचालय, किचन, खेल सामग्री और फर्नीचर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कलेक्टर ने बच्चों को आश्वस्त किया कि उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक को विद्यालय में जरूरी मरम्मत कार्य हेतु प्रस्ताव, नियमित साफ-सफाई, रंगरोगन तथा विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षाओं में पर्याप्त ट्यूबलाइट एवं पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। ’निरीक्षण के दौरान बिना सक्षम अनुमति के अनुपस्थित पाए गए दो शिक्षकों को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

19024072025111622egvcard(1).png

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.