छत्तीसगढ़

CG Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर; हत्यारे ने जेल में सुसाइड करने की कोशिश, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

91426102026115642drought-in-gujarat.webp

CG Crime News: छत्तीसगढ़ सूरजपुर के दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने जेल में सुसाइड करने की कोशिश की है। आरोपी प्रवेश कुमार के हाथ पर नुकीली चीज से कटने के निशान पाए गए हैं।

सूरजपुर।  25 अक्टूबर 2026|छत्तीसगढ़ सूरजपुर के दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने जेल में हाथ काटने की कोशिश की है। आरोपी प्रवेश कुमार के हाथ पर नुकीली चीज से कटने के निशान पाए गए, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और वापस जेल भेज दिया गया है।

टीचर पत्नी का गंभीर आरोप

दोहरे हत्याकांड के आरोपी की टीचर पत्नी ने कहा कि एक पखवाड़े पहले ही पति ने उसका एक करोड़ का बीमा कराया था। दोहरे हत्याकांड के अब साफ-साफ समझ में आ रहा है, रुपये की खातिर मां बेटे की हत्या कराने वाले ने सोची समझी साजिश के तहत उसका एक करोड़ रुपये का बीमा कराया था। अगला टारगेट वही थी। उसने साफ कहा किपति के इस कृत्य की जानकारी उसे नहीं थी और ना ही उसके भयानक साजिश की भनक ही लगी। जरा भी अंदेशा होता तो वह खुद शिक्षिका को अगाह कर देती। अफसोस इस बात का उसे जानकारी नहीं लगी और दो बेकसुर की जान चली गई।

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली टीचर रजनी बरेट (40 वर्ष) और उसके बेटे सूजल बरेट (18 वर्ष) की हत्या के आaरोप में पुलिस ने आरोपी परवेश कुमार उर्फ प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी सरिता लकड़ा और मृतका रजनी बरेट दोनों बेलटिकरी स्कूल में टीचर थीं।

पत्नी ने कहा-एक करोड़ का पॉलिसी लिया था, अगला टारगेट वही थी

दोहरे हत्याकांड के आरोपी प्रवेश कुमार की पत्नी सरिता लकड़ा ने कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोते हुए पति से सारे रिश्ते तोड़ने का ऐलान किया है। सरिता लकड़ा ने आरोपी को जल्द फांसी दिए जाने की मांग की है।

सरिता लकड़ा ने दावा किया कि हत्या के करीब 15 दिन पहले ही उनके पति प्रवेश ने बिना उनकी मर्जी के टाटा एआईए कंपनी में उसका एक करोड़ रुपये का बीमा कराया था। सरिता लकड़ा ने कहा कि उसका अगला टारगेट मैं ही थी।

पत्नी बोली-जान का खतरा, पति ने झूठ बोला था

सरिता लकड़ा ने कहा कि अब उसे अपनी जान का खतरा सता रहा है। आरोपी ने इसलिए उसका एक करोड़ रुपये का बीमा कराया था, ताकि मौत के बाद बीमा का सारा पैसा हड़पकर आरोपी आसानी से फरार हो सके।

सरिता लकड़ा ने कहा कि घटना वाली रात भी पति ने उससे झूठ बोला, पेंड्रा जाने की बात कही और गुमराह कर दिया, सरिता ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

चार साल से लिव इन रिलेशन में

हत्याकांड का आरोपी प्रवेश कुमार मूलतः हरियाणा के करनाल जिले का निवासी है। वह ऑटो पार्टस सप्लाई का कारोबार करता था और विश्रामपुर में रह रहा था। कोरोना काल में उसकी आर्थिक स्थिति खराब हुई। उसने बैंक से कारोबार के लिए 20 लाख रुपये का लोन भी लिया था। आर्थिक संकट के कारण उसे अपनी दुकान बंद करनी पड़ी।

सरिता लकड़ा से संपर्क में आने के बाद दोनों वर्ष 2022 से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। सरिता लकड़ा ने बताया कि वारदात के बाद उसने अपनी मांग का सिंदूर मिटा दिया है।

सरिता ने अवैध संबंध की जताई आशंका

सरिता लकड़ा ने कहा कि आरोपी पति प्रवेश कुमार ने कहा कि उसने इगो में रजनी बरेट की हत्या कर दी है। रजनी बरेट ने संभवतः उसे नामर्द कहा था। सरिता लकड़ा ने कहा कि हो सकता है कि दोनों के बीच अवैध संबंध रहे हों, हालांकि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

पढ़िए क्या है पूरा मामला?

10 अक्टूबर की सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से लगी ग्रामीण सड़क के किनारे लड़के का शव मिला था। मृतक की पहचान बिश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेठ (18) के रूप में हुई।

देर रात पुलिस सुजल के घर पहुंची, तो घर बंद मिला। बिश्रामपुर पुलिस ने रिश्तेदारों को मौके पर बुलाकर ताला तोड़ा तो बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेठ (40) का शव भी संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।

रजनी बरेठ बेलटिकरी के सरकारी स्कूल में टीचर थीं। पति से 5 साल पहले तलाक के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ विश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर में किराए के मकान में रहती थीं। घटना के बाद पुलिस ने कई संदेहियों से पूछताछ की।

मां के बाद बेटे की कर दी हत्या

पुलिस ने रजनी बरेठ के स्कूल में पदस्थ सरिता लकड़ा के पति परवेश उर्फ प्रवेश कुमार (36) को कई सीसीटीवी की जांच के बाद संदिग्ध मानते हुए अंबिकापुर से हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसने 09 अक्टूबर को रजनी बरेट से उधार में पैसे मांगे थे। उसे पता था कि रजनी बरेठ ने भी 19 लाख रुपये का लोन लिया है। रजनी ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने पैसे हड़पने के लिए रजनी बरेट की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के दौरान रजनी बरेट का बेटा सुजल ट्यूशन गया था। शाम को वह ट्यूशन से लौटा तो आरोपी उसे अपनी कार में बहाने से बैठाकर लेे गया और अंबिकापुर में उसे मैगी भी खिलाया। वापसी में राईं जंगल में ले जाकर उसने सुजल बरेट की हत्या कर दी और शव को महावीरपुर में ले जाकर फेंक दिया।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.