छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में जिंदगी की तलाश खत्म, बेलौदी एनीकट में बहे 55 वर्षीय जगदीश यादव का शव बरामद

88824102026074411aea6b6f8-cac1-437c-8143-36bbc85dd419.jpg

दुर्ग। शिवनाथ नदी के बेलौदी एनीकट में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे 55 वर्षीय युवक का शव दुर्ग एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान जवाहर नगर, दुर्ग निवासी जगदीश यादव (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी हुई थी।नहाते समय तेज बहाव में बहा युवकप्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को जगदीश यादव बेलौदी एनीकट के समीप शिवनाथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग जिला सेनानी के निर्देशन में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मोटर बोट और प्रशिक्षित गोताखोरों ने चलाया अभियान

एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। प्रशिक्षित गोताखोरों ने नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने जगदीश यादव का शव पानी से बाहर निकाल लिया।

जेवरा सिरसा पुलिस को सौंपा गया शव

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद शव को मौके पर मौजूद जेवरा सिरसा थाना पुलिस और परिजनों की उपस्थिति में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव और गहरे पानी के खतरे एक बार फिर सामने आए हैं। ऐसे में नदी, एनीकट और जलाशयों के आसपास विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

51721042026121433chatgptimageapr21,2026,04_58_45pm.png

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.