बिलासपुर | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर में विधि स्नातकों के लिए लीगल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। हाईकोर्ट द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक 05/Legal Assistant/2026 के अनुसार, कुल 11 पदों पर एक वर्ष के लिए संविदा नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹30,000 प्रति माह निश्चित मानदेय दिया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म और भर्ती संबंधी विस्तृत निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया में नए विधि स्नातकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.