होम / सामाजिक गतिविधियां / शांति नगर में 50 वें वर्ष भव्य तरीके से मनेगा दशहरा… बृजमोहन सिंह
सामाजिक गतिविधियां
भिलाई नगर 18 अक्टूबर 2026:-!। शांति नगर भिलाई स्थित राजीव गांधी फुटबॉल एवं दशहरा मैदान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक दशहरा उत्सव का आयोजन मंगलवार 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। लगभग 50 फुट ऊंचे रावण के साथ ही साथ 40 -40 फुट ऊंचे कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। कटक तथा काकीनाड़ा के अनुभवी कलाकारों द्वारा रंगारंग आतिश बाजी का कार्यक्रम किया जाएगा। नागरिकों की सुरक्षा हेतु मजबूत चैनलों के बेरी केट लगाए जा रहे है। मनोरंजन हेतु संस्कृतिक कार्यक्रम अंकित तिवारी बैंड का आयोजन भी किया गया है।सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि दशहरा आयोजन का य़ह 50 वां वर्ष है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह, जेल, लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विशेष अतिथि के रूप में समाज सेवी इंद्रजीत सिंह, पवन अग्रवाल, समाजसेवी दिव्या रतन भसीन, पार्षद अभिषेक मिश्रा तथा पार्षद संतोष मौर्या उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम 7 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजे तक चलेगा।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.