होम / सामाजिक गतिविधियां / क़ृषि मंत्री नेताम के सख्त निर्देश – 3 दिन में होगा फसल बीमा क्लेम का भुगतान 8,444 किसानों को मिलेगी 3.8 करोड़ की राशि
सामाजिक गतिविधियां
रायपुर (khabarwarrior) कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। रबी सीजन 2025 के अंतर्गत उद्यानिकी फसलों के लंबित प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम का भुगतान अब आगामी 3 कार्य दिवस में होगा।
मंत्री नेताम ने आज विभागीय अधिकारियों और बीमा कंपनी के अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए कि पात्र किसानों के खातों में राशि हर हाल में समय पर पहुंचे।
दरअसल 15 अक्टूबर को राजनांदगांव के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम चिद्दों के भ्रमण के दौरान किसानों ने मंत्री से मिलकर बीमा क्लेम नहीं मिलने की शिकायत की थी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अगले ही दिन अधिकारियों की बैठक बुलाई।
पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत किसानों ने टमाटर, बैंगन, गोभी, प्याज और आलू का बीमा कराया था।
– कुल आवेदन: 15,298 (10,514 किसानों के)
– स्वीकृत आवेदन: 14,344 (8,444 किसानों के)
– भुगतान राशि: लगभग 3.8 करोड़ रुपये
मंत्री ने कहा – भुगतान में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी। सभी औपचारिकताएं तुरंत पूरी कर राशि ट्रांसफर करें। शासन की प्राथमिकता है कि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.