शिक्षा

उत्तर प्रदेश में टीचर के 17735 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026

18426102026064651teachers_job-sixteen_nine-768x432.jpg

लखनऊ/स्वराज टुडे: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शिक्षकों के लिए 17735 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ट्रेंड टीचर (TGT) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 है।

पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक या 45% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) पास होना चाहिए। इसके साथ ही, BEd की डिग्री और अपर प्राइमरी स्तर (कक्षा 6-8) के लिए UPTET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष होनी चाहिए, जो कि 1 जुलाई 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया का विवरण

– सबसे पहले, यूपी टीजीटी भर्ती फॉर्म 2026 के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

– होम पेज पर “TGT आवेदन फॉर्म” पर क्लिक करें।

– नए पृष्ठ पर New Candidate में जाकर पंजीकरण करें।

– फिर, Sign In करके सभी विवरण भरें और फॉर्म को पूरा करें।

– हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करने के बाद, श्रेणी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।

– अंत में, फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

87911022025112307cctv.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी / संपादक : विवेक कुमार ताम्रकार

केन्द्रीय कर्मचारी नगर शिव मंदिर के पास
दुर्ग (छत्तीसगढ़) - 491001

मो.- 7772893123

Mail.- pbnewspe@gmail.com

Social Media

Copyright 2024-25 Public Bhadash - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.